फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 10
विज्ञापन

बड़ौत। वनस्थली पब्लिक स्कूल में मंगलवार को सम्मान समारोह हुआ, जिसमें सीबीएसई कलस्टर प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटी टीम के खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

समारोह में प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने बताया कि हाल ही में सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती पब्लिक स्कूल मेरठ में किया गया था, जिसमें बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर सहित अन्य जनपदों से 277 स्कूलों की कबड्डी टीमों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल की टीम से कप्तान आकाश तोमर, अर्जुन, वंश तोमर, आकाश तोमर, अंश, अक्षय कुमार, प्रतीक, विद्वान, मोहम्मद सदीक, पारस, सूरज, लक्ष्य, प्रियांशु, तोमर, शुभम तोमर, और कुलजीत ने शानदार प्रदर्शन किया। विजेताओं को संस्था की प्रबंध समिति की ओर से संजय जैन, पायल जैन, हर्षित जैन, तनु जैन व प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें