-पहले दिन महिला वर्ग में दिया सिंह व रुचिका, पुरुष वर्ग में उज्जवल तोमर ने बनाई बढ़त
फोटो संख्या-7
बड़ौत। सेंट फ्रांसिस स्कूल में सोमवार को दो दिवसीय शूंटिग चैंपियनशिप का आयोजन किया हुआ, जिसमें विभिन्न जगहों से आए शूटरों ने जीतने के लिए निशाने लगाए। विजेताओं को स्कूल की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ अंतराष्ट्रीय शूंटिग कोच भगत सिंह व स्कूल के प्रधानाचार्य फादर बीजू टीओआर ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर खेल इंडिया ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह तोमर ने छात्र-छात्राओं से कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिता में भी भाग लेना चाहिए। खेलकूद के सहारे भी कैरियर बनाया जा सकता है। आज जनपद के बहुत से युवा खेलों के माध्यम से देश-दुनिया में जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं। इस दौरान शूंटिग प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-17 महिला वर्ग की 10 मीटर एयर राइफल पीप साइट में दिया सिंह व अंडर-14 पीप साइट राइफल महिला वर्ग में रुचिका तोमर बढ़त बनाते हुए प्रथम स्थान पर काबिज हैं। वहीं 10 मीटर एयर राइफल ओपन साइट पुरुष वर्ग की अंडर-17 में उज्जवल तोमर आगे चल रहे हैं। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।