संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। महामना मालवीय इंटर कालेज में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज की बी टीम ने ए टीम को हराया। विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार और समाजसेवी सुधीर एडवोकेट ने फीता काटकर किया। कोच रमेश तेवतिया की देखरेख में हुई प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रदर्शन किया। कॉलेज की बी टीम ने ए टीम को हराया। शिक्षकों ने विजेता छात्रों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रबंधक श्यामदत्त शर्मा, प्रधानाचार्य जितेंद्र धामा, अमन कुमार, सुमित कुमार, राजेश गौड़, श्रवण कुमार, बीना पांडे, सीमा मिश्रा, प्रियांशु त्यागी, गौरव भारद्वाज, अनुज धामा, सुधीर यादव, वेदपाल, महेश शर्मा आदि शामिल रहे।