फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने ऑनलाइन लगाए किक और पंच

विज्ञापन
खेकड़ा में आनलाइन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
सेकंड लाइव ताइक्वांडो स्टेट चैंपियनशिप प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ एवं ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देशन में दूसरी लाइव स्टेट ताइक्वांडो पुमसे एवं स्पीड किकिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। 18 से 20 जून तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 40 जनपदों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा साबित की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ सचिव सचिन शर्मा ने बताया कि बागपत, आगरा, मथुरा, लखीमपुर खीरी, बलिया, लखनऊ, चंदौली, अलीगढ़, हाथरस, बलरामपुर, वाराणसी, गौतमबुद्धनगर सहित 40 जनपदों के खिलाड़ियों ने आनलाइन प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। ताइक्वांडो बागपत की 40 सदस्य टीम ने किड्स, पीवी, सब जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रथम दिन खेले गए मुकाबलों में प्रथम राउंड के अनुसार विनती शर्मा, अंशिका शर्मा, प्रकृति यादव, प्रिया यादव, प्रीत यादव, अभिमन्यु शर्मा, मयंक कुमार, पंकज यादव, कृष्णा यादव, युगांत यादव ने जीत दर्ज की। बताया कि कोरोना कॉल में हतोत्साहित हो चुके खिलाड़ियों के लिए यह प्रतियोगिता उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इस दौरान संघ अध्यक्ष सुभाष त्यागी, धर्मेंद्र शर्मा, सोनू यादव, यश यादव, अभिनव धामा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें