-महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में हुआ स्वागत समारोह
फोटो संख्या 1
बड़ौत। श्री महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में मंगलवार को स्वागत समारोह हुआ, जिसमें दिल्ली व भोपाल में संपन्न हुई प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह, पीटीआई विजय कुमार व पंकज शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। पीटीआई विजय कुमार ने बताया कि दिल्ली में संपन्न हुई राष्ट्रीय स्तरी कुश्ती प्रतियाेगिता में स्कूल के खिलाड़ी आदित्य तोमर ने स्वर्ण पदक, भोपाल में हुई प्रतियोगिता में डोली, वार्निक व अंकुर, अन्य जगहों पर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में पूर्वी तोमर, वेदांश तोमर, अर्जुन, जुनैद आदि ने शानदार प्रदर्शन कर पदक जीते। सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। समारोह को सफल बनाने में संजीव कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद, अजय आर्य, योगेश, साधना, राजपाल आदि का योगदान रहा।