फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी समितियों के चुनाव का बजा बिगुल

Sun, 21 Jan 2018 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत में संचालक पद पर नामांकनपत्र जमा करता प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिले की 74 सहकारी समितियों पर शनिवार को 793 संचालन मंडल के सदस्यों ने नाम निर्देशन फार्म दाखिल किया। सबसे अधिक बिनौली सहकारी समिति पर 23 फार्म जमा किए । कई स्थानों पर निर्विरोध कार्यकारिणी चुने जाने का रास्ता भी साफ हो गया है।
विज्ञापन


 29 जनवरी को सहकारी समिति के संचालन मंडल का 74 समितियों पर चुनाव होगा। शनिवार को नाम निर्देशन फार्म दाखिल किए । सबसे अधिक बिनौली समिति पर 23 सदस्यों ने फार्म जाम किए।

इसके अलावा ढिकौली समिति पर 20, मीतली और दोघट में 18-18, कासिमपुर खेड़ी समिति में 16 और मसूरी में नौ सदस्यों के फार्म जमा हुए हैं। प्राथमिक और
उच्च प्राथमिक शिक्षक वेतन भोगी कर्मचारी सहकारी ऋण समिति के लिए नौ सदस्यों ने नाम दाखिल किए हैं। 

विभिन्न समितियों पर निर्विरोध सदस्यों के चुने जाने की संभावना है। जिला सहायक निबंधक सहकारिता विकास नेहरा ने बताया  74 समितियों के लिए 793 सदस्यों ने फार्म दाखिल किए है। उन्होंने बताया  जहां निर्विरोध चुनाव होगा, वहां कार्य शुरू हो जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों के नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन किया जाएगा। चुनाव की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है।
विज्ञापन


कृषक सेवा सहकारी समिति, बड़ौत के संचालक मंडल के चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन पत्रों की बिक्री और नामांकन पत्र दाखिल किए । इस दौरान तीन संचालकों का निर्विरोध चुनना निश्चित हो गया है। जबकि छह संचालकों के बीच चुनाव होगा।

चुनाव अधिकारी डॉ. विनोद कुमार की देख रेख में शनिवार को सुबह दस बजे से समिति के दफ्तर में नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हुई और इसके बाद नामांकन हुआ। कोताना गांव के लिए 4, जौनमाना में दो, ढिकाना में एक, बड़का में एक, बावली में तीन, महावतपुर में चार और लुहारी में एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ।

समिति के नौ संचालकों का चुनाव होना है। इसमें लुहारी से सतीश पुत्र महक सिंह, ढिकाना से कृष्णपाल पुत्र धारा सिंह, बड़का से विमला देवी पत्नी लालचंद के एक-एक नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। 

इनका निर्विरोध चुना जाना निश्चित हो गया है। अब कोताना, जौनमाना, बड़ौत, बावली और महावतपुर में संचालकों के लिए मतदान होगा। 22 जनवरी को फार्मों की जांच होगी। 23 जनवरी को फार्म वापसी और चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 29 जनवरी को मतदान होंगा। शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

किसान सेवा सहकारी समिति, दोघट पर चुनाव अधिकारी एडीओ तेजपाल सिंह की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। संचालक मंडल के चुनाव के लिए 19 फार्मों की बिक्री हुई। 18 नामांकन फार्म जमा कराए। चुनाव अधिकारी ने बताया कि यहां पर नौ संचालक चुने जाने हैं। एक-एक फार्म आने के कारण पांच संचालकों का निर्विरोध चुना जाना निश्चित है। अब दोघट में दो, टीकरी में एक और बाणगंगा में एक संचालकों के लिए चुनाव होगा। 

किसान सेवा सहकारी समिति, दाहा पर चुनाव अधिकारी एडीओ संजय कुमार की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया हुई। 18 फार्मों की बिक्री हुई और 16 नामांकन पत्र जमा कराए। समिति पर नौ संचालक चुने जाने हैं।

यहां पर तीन संचालकों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। अब छह संचालकों के लिए चुनाव होगा। दोनों चुनाव अधिकारियों ने बताया  22 जनवरी को फार्मों की जांच होगी। 23 जनवरी को फार्म वापसी और चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

29 जनवरी को मतदान होंगा और मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। अग्रवाल मंडी टटीरी क्षेत्र स्थित सूरजपुर महनवा, गौरीपुर और बली में सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।

समिति के एमडी यशपाल राणा ने बताया कि तीनों समिति पर एक-एक नामांकन फार्म आए हैं। जबकि टटीरी में चार, मीतली से चार, अहैड़ा से दो, मीतली से दो, अहैड़ा में एक चुना जाना है। चांदीनगर क्षेत्र के रटौल समिति के लिए चार, भगौट दो, डगरपुर समिति के लिए एक ने फार्म दाखिल किया है।

साधन सहकारी समिति के संचालक पद के लिए खेकड़ा, सांकरौद, मवी कला, काठा एवं हसनपुर मसूरी में प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म जमा किए। इनमें अधिकांश वार्डों में एक एक नामांकन फार्म जमा होने के चलते उनका निर्विरोध चुना जाना तय है।

शनिवार को साधन सहकारी समिति खेकड़ा के पांच वार्डों के लिए संचालक के पदों हेतु नामांकन फार्म जमा हुए। इसमें वार्ड एक से तारा देवी, दो से सुशील धामा, तीन से कमलेश पत्नी शिवकुमार, वार्ड चार से मधु पत्नी ब्रजमोहन एवं वार्ड पांच से इंद्रेश पत्नी नेपाल ने फार्म जमा किए। पांचों वार्डों पर एक एक फार्म जमा होने पर उनका निर्विरोध चुना जाता तय हुआ। 


ग्राम मवी कला की साधन सहकारी समिति के वार्ड नंबर एक से रामौतार एवं वार्ड नंबर दो से मांगे का एक एक फार्म आने के चलते उनका भी निर्विरोध चुना जाना तय है। क्षेत्र के ग्राम हसनपुर मसूरी एवं ग्राम काठा के सभी नौ नौ वार्डों पर एक एक नामांकन फार्म जमा होने के कारण वहा भी निर्विरोध चुनाव होना तय है।  

ग्राम सांकरौद साधन सहकारी समिति के दो वार्डों के लिए पांच नामांकन फार्म जमा हुए। इसके चलते वहां पर चुनाव होने की संभावना है। यह जानकारी सहकारी समिति के सचिव धर्मपाल सिंह एवं अतर पाल यादव ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें