28 हजार कर्जदार समिति सदस्यों को नहीं होगा मताधिकार
बागपत। सहकारी समितियों पर होने वाले चुनाव में अंतिम मतदाता सूची को जारी कर दी गई। इनमें 28 हजार कर्जदार समिति सदस्यों से मताधिकार का अधिकार नहीं रहेगा। 62078 मतदाताओं की सूची को जारी कर दिया गया है। 29 जनवरी को चुनाव में मतदान करेंगे। शनिवार को नाम निर्देशन पत्र दाखिल होंगे।
जिले की 74 सहकारी समितियों पर 29 जनवरी को संचालक मंडल के लिए मतदान होगा। इसके बाद 30 जनवरी को उप सभापति और सभापति का चुनाव होगा। विभाग ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन किया गया है। सभी समितियों को इसकी जानकारी आपत्तियों के बाद 62078 मतदाताओं की अंतिम सूची जारी कर दी गई। विभाग ने आपत्तियों के आधार पर ऐसे 28 हजार सदस्यों का चयन किया गया है, जिस पर समितियों का कर्ज है। इन सदस्यों को मतदान करने से वंचित रखा जाएगा। समिति पर अंतिम मतदाता सूची को जारी कर दिया गया। जिसके बाद से चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। उम्मीदवारों ने अपने-अपने पक्ष के मतदाताओं के नाम को लिस्ट में खोजबीन की जा रही है। जिला सहायक निबंधन सहकारिता विकास नेहरा ने बताया कि 90 हजार मतदाताओं की 62078 मतदाताओं की अंतिम सूची जारी हो गई है। नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के बाद बाद चुनाव की प्रक्रिया तेज हो जाएगी। उम्मीद है कि कुछ समितियों पर निर्विरोध कार्यकारिणी का भी चुनाव होने की संभावना है।