जर्जर हालत में अग्रवाल मंडी टटीरी अहेड़ा संपर्क मार्ग
- फोटो : BAGHPAT
अग्रवाल मंडी टटीरी। अग्रवाल मंडी टटीरी से अहैड़ा-दुड़भा तक सड़क जर्जर हो गई है। सड़क में गड्ढे होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। लोगों ने समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।
अग्रवाल मंडी से अहैड़ा-दुड़भा तक के दो किमी के मार्ग की हालत खराब है। मार्ग पर सड़क कम गड्ढे ज्यादा है। मार्ग जर्जर होने के कारण लोगों का यहां से निकलना मुश्किल है। सड़क में गड्ढे होने के कारण मार्ग पर आए दिन लोग चोटिल हो रहे है। लोगों ने बताया कि इस मार्ग से कई गांव के लोगों का आना जाना है। सबसे अधिक परेशानी किसानों को उठानी पड़ती है। सड़क के गड्ढे के कारण आए दिन उनकी बुग्गी और ट्रैक्टर फंसे रहते हैं।
काफी समय से नहीं हुई मरम्मत
मार्ग की काफी समय से मरम्मत या निर्माण नहीं हुआ है। मरम्मत न होने के कारण मार्ग जर्जर हो गया है। सड़क के गड्ढों के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। - पवन कुमार शर्मा
----
कई बार उठाई जा चुकी मांग
सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार मांग करने के बाद भी अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे है। - विक्रम सिंह, अहेड़ा
चोटिल हो रहे लोग
गड्ढे होने के कारण इस मार्ग से निकलना मुश्किल हो गया है। गड्ढों के कारण दुर्घटना बढ़ रही है, जिससे लोग चोटिल हो रहे हैं। - संदीप शर्मा, दुड़भा
कोट...
अहैड़ा-दुड़भा सड़क को इस साल की कार्य योजना मेें शामिल कर लिया गया है। जल्द ही इस मार्ग को गड्ढा मुक्त करा दिया जाएगा। - गोपाल स्वरूप, एई, पीडब्ल्यूडी