फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: विद्युत खंभा लगाते हुए पाइपलाइन फटी, पेयजल आपूर्ति ठप

विज्ञापन
सिसाना गांव में पाइप लाइन सही करते कर्मचारी: संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। शहर के सिसाना मार्ग पर रविदास मंदिर के समीप बिजली का खंभा लगाते हुए पेयजल पाइपलाइन फट गई। इससे पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई और वहां आए पालिका कर्मी ऊर्जा निगम का ट्रैक्टर लेकर चले गए। कई घंटे मशक्कत के बाद पाइपलाइन ठीक कराकर आपूर्ति शुरू कराई गई।
शहर के सिसाना मार्ग पर शुक्रवार को बिजली के खंभे लगाने का काम कराया जा रहा था। नगर पालिका के जलकर प्रभारी राज बहादुर ने बताया कि ऊर्जा निगम के कर्मियों ने खंभे लगाने के बारे में नहीं बताया और न ही उनसे पेयजल पाइपलाइन के बारे में जानकारी की। शुक्रवार को ऊर्जा निगम के कर्मी खंभे लगाने लगे और रविदास मंदिर के पास पाइपलाइन क्षतिग्रस्त कर दी। इससे सिसाना मार्ग, चौहान एंक्लेव, नई बस्ती नौरोजपुर मार्ग समेत अन्य जगहों की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जलकर प्रभारी ने बताया ऊर्जा निगम के कर्मियों का ट्रैक्टर नगर पालिका में खड़ा किया है और इसकी जानकारी शनिवार को अधिकारियों को दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें