फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई का बदला लेने के लिए की फोटोग्राफर की हत्या

विज्ञापन
बागपत एसपी कार्यालय पर रमाला पुलिस हिरासत में आरोपी के बारे में खुलासा करते एसपी अभिषेक सिंह - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
पुलिस का खुलासा, गांव के ही युवक अंकुर ने की थी फोटोग्राफर स्वर्णपाल की हत्या
विज्ञापन

एक साल पहले प्रेम प्रसंग में पकड़े जाने के बाद की गई थी आरोपी की पिटाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। रमाला थाना क्षेत्र के बासौली गांव में 29 जनवरी को हुई फोटोग्राफर स्वर्णपाल की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। गांव के ही युवक अंकुर ने एक साल पहले की गई पिटाई का बदला लेने के लिए स्वर्णपाल की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है।
शुक्रवार को एसपी अभिषेक सिंह ने पत्रकारों को बताया कि 29 जनवरी को बासौली गांव में फोटोग्राफर स्वर्णपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसे गांव के ही युवक अंकुर पुत्र महावीर ने अंजाम दिया था, जो कोल्हू पर मजदूरी करता है। सर्विलांस और रमाला थाना पुलिस की टीम ने अंकुर को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद किया। पूछताछ में आरोपी अंकुर ने बताया कि स्वर्णपाल के पड़ोस में रहने वाली एक युवती उसके संपर्क में थी। एक साल पहले वह रात्रि में युवती से मिलने जा रहा था। तभी स्वर्णपाल व उसके लड़कों ने उसे पकड़कर मारपीट की थी। गांव में उसकी काफी बेइज्जती की गई। इसी का बदला लेने के लिए कुछ समय पहले उसने स्वर्णपाल की हत्या करने की योजना बनाई। तमंचे से स्वर्णपाल की पीठ में गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में बैठकर की थी रेकी
बागपत। एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि फोटोग्राफर स्वर्णपाल प्रतिदिन बड़ौत से बासौली गांव तक साइकिल से जाता था। उसकी हत्या करने के लिए आरोपी अंकुर ने प्लान बनाया और रास्ते में बैठकर कई दिनों तक स्वर्णपाल के आने व जाने की रेकी की। मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें