फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मासिस्ट के भरोसे चल रही पीएचसी

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर नहीं आने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दोघट केवल एक फार्मासिस्ट के भरोसे चल रही है। चिकित्सक नहीं आने से नाराज कस्बावासियों ने प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ही समस्या का समाधान न कराया गया तो धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कई माह से चिकित्सक नहीं आ रहा है। फार्मासिस्ट के भरोसे ही अस्पताल चल रहा है। इस अस्पताल पर दोघट के अलावा कान्हड़, हिम्मतपुर सूजती, आदमपुर, इदरीशपुर, मौजिजाबाद नांगल, चित्तमखेड़ी, गांगनौली, निरपुड़ा गांवों के मरीज उपचार के लिए जाते हैं। चिकित्सक के न होने से बिना इलाज के ही लौट जाते है या फिर फार्मासिस्ट से ही दवाएं लेकर जाते है। कई बार इसकी शिकायत भी अधिकारियों से की जा चुकी है लेकिन कोई समाधान नहीं कराया गया है। इसके अलावा अस्पताल प्रांगण में जगह जगह कूड़ा पड़ा रहता है। कमरों एवं बरामदों में कई कई दिन तक सफाई नहीं हो पाती है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के अंदर समस्या का समाधान न कराया गया तो धरना शुरू कर देंगे। सगीर, राहुल, कृष्णपाल, धीरज, साबिर, निखिल, कलावती, अजय, गौरव, राजेंद्र, अंकुर, विजय, अमित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें