चांदीनगर। रटौल साधन सहकारी समिति पर वार्षिक बैठक हुई। इसमें किसानों को ऋण देने के लिए नौ करोड़ रुपये के प्रस्ताव पारित किए। समिति के उपसभापति हबीन खान ने कहा कि 25 साल में पहली बार समिति मुनाफे में गई है।
रटौल गांव में पाठशाला के समीप बने साधन सहकारी समिति पर सोमवार को वार्षिक बैठक हुई। इसमें साधन सहकारी समिति के सचिव उसमान ने किसानों को पिछले दो साल का लेखा जोखा खर्च और आमदनी के बारे में जानकारी दी और किसानों के सुझावों को साझा किया । साधन सहकारी के उप सभापति हबीब खान ने किसानों को केसीसी ऋण सुविधा लेने के लिए नौ करोड़ का प्रस्ताव पास कराया । किसान हाजी इसरार ने कृषकों के लिए कृषि यंत्र किराये हेतु देने की बात को रखा गया। साधन सहकारी समिति के उपसभापति हबीब खान ने कृषकों को बताया समिति सही तरह से कार्य कर रही है। इसमें अशोक सचान, सचिव नेपाल सिंह, प्रदीप, इरशाद, नूर मोहम्मद, डॉ. उजेफ, हाजी इसरार, मोनू, नाजिम बेग, हाजी शौकीन आदि रहे। संवाद