संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। फार्मासिस्ट का मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। उन्होंने बृहस्पतिवार को दो घंटे कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने चेताया कि मांगें पूरी नहीं होने पर 20 दिसंबर से हड़ताल करेंगे।
डिप्लोमा फार्मासिस्ट संवर्ग के उच्च पदों के वेतनमान योग्यता के अनुसार प्रदान करने, प्रभार भत्ता बढ़ाने, पदनाम परिवर्तित करने, उपकेंद्र व वेलनेस सेंटर पर तैनात किए जाने वाले सीएचओ की शैक्षिक योग्यता में डिप्लोमा फार्मेसी/बैचलर फार्मेसी को शामिल करने समेत 20 मांगों को लेकर बुधवार को भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। फार्मासिस्ट बुधवार को जिला अस्पताल में प्रदर्शन कर मांगें पूरी न होने पर दो घंटे कार्य का बहिष्कार करने व 20 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की चेतावनी दी। इस मौके पर संरक्षक मुकेश कुमार शर्मा, जिलामंत्री बृजेश शर्मा, संगठन मंत्री मोहित त्यागी, मुकेश गिरी, निधि शर्मा, रविंद्र, सुशील कुमार सिंह, वीरसैन मौजूद रहे।
-----
मोहित आनंद को सौंपी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
फोटो - 12
बागपत। बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक फिर मोहित आनंद को जिले की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने श्यामसुंदर गौतम को जिलाध्यक्ष के पद से हटाकर उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया है। बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ने उन्हें पुन: पार्टी का बागपत जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। संवाद
---