फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी में कर्मी शामिल!

Sun, 22 Nov 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत निगम की विजिलेंस टीम ने शहर में एक परिवार में बिजली चोरी पकड़ी तो निगम के ही एक बाबू ने बखेड़ा कर दिया। उसने छापामारी का विरोध करते हुए विजिलेंस टीम के साथ ही अभद्रता कर दी, देखने की धमकी तक दे दी।
विज्ञापन


टोकने पर जेई टाउन से भी उलझ गया। विजिलेंस टीम ने बाबू की शह पर ही बिजली चोरी होने की आशंका जताते हुए मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने को कहा है।

विजिलेंस इंस्पेक्टर ओपी सिंह और जेई प्रशांत कुमार के नेतृत्व मेें गठित टीम ने शनिवार को बिजली चोरी पकड़ने को शहर में छापामारी की। टीम ने शहर में निवा नूरजहां पत्नी सलीम के यहां बिजली चोरी पकड़ी। इसकी खबर मिलते ही एक्सईएन सेकेंड कार्यालय में तैनात बाबू ग्यासुद्दीन और कुछ अन्य कर्मचारी वहां पहुंचे और बखेड़ा कर दिया। वह विजिलेंस टीम से उलझ गए।

आरोप है कि बेखौफ कर्मचारियों ने विजिलेंस इंस्पेक्टर ओपी सिंह के साथ जमकर अभद्रता की और उन्हें देख लेने तक की धमकी दी। यह देख वहां भीड़ जमा हो गई। बीच बचाव करने आए जेई टाउन इंद्रपाल से भी ग्यासुदीन ने अभद्रता की।
विज्ञापन


इस संबंध में इंस्पेक्टर ओपी सिंह ने बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें आशंका है कि बाबू ग्यासुीदन ही वहां बिजली चोरी करा रहा था। उन्होंने बताया कि उक्त बाबू ने उनके और उनके स्टाफ से अभद्रता की।

जेई विजिलेंस प्रशांत कुमार ने ग्यासुदीन के व्यवहार के बारे में उच्चाधिकारियों को बताया जाएगा। उधर ग्यासुदीन ने बताया कि उसपर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं। एक्सईएन सेकेंड राकेश वार्ष्णेय का कहना था कि वह मामले की जांच करेंगे।

यदि बिजली चोरी में कर्मी का हाथ मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। जेई टाऊन इंद्रपाल ने विभागीय मामला कहते हुए कुछ कहने को मना कर दिया।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें