फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट की बैठक रविवार को जिला मंत्री दीपक कुमार नैन के आवास पर हुई। जिसकी अध्यक्षता संजीव तोमर ने की और संचालन राजगुरू तोमर ने किया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी कीमत पर शिक्षकों को उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला मंत्री दीपक कुमार नैन ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आदर्श इंटर कॉलेज सिनोली नगला की सेवानिवृत्त प्रधानाचार्या की पेंशन पत्रावली पर जानबूझकर रोक लगा दी गई है जबकि सीएम ने तत्काल पेंशन संबंधित समस्त प्रकरणों का निस्तारण के आदेश दिए हैं। इसी विद्यालय के शिक्षक सहदेव सिंह को कई माह से वेतन नहीं मिला है। जांच के आधार पर वेतन बहाली न होने के कारण परिवार आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा श्री कृष्ण इंटर कॉलेज बालैनी विद्यालय के तीन शिक्षकों का इस वर्ष का एरियर बोनस रोके जाने, श्री हरचंद मल जैन इंटर कॉलेज टीकरी के शिक्षकों का मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न किए जाने पर भी रोष जताया। बैठक मेें राघवेंद्र, अरविंद कुमार, राजीव, राजकुमार तोमर, दीपेंद्र, अमरदीप, नरेंद्र मान, विनय कांत संदीप कुमार, कपिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें