फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में कैंटर के हेल्पर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर गैस सिलिंडर से लदा कैंटर अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन से टकरा गया। हादसे में कैंटर के हेल्पर की मौके पर मौत हो गई। चालक कैंटर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बिहार निवासी चालक अमर पुत्र रामनारायण गैस सिलिंडर से लदा कैंटर लेकर बल्लमगढ़ से पानीपत जा रहा था। उसके साथ हेल्पर चंदन पुत्र शिवसुंदर निवासी बिहार भी था। रविवार सुबह जब वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर फुलैरा गांव के समीप पहुंचा तो तेज गति होने के कारण कैंटर अनियंत्रित हो गया और आगे चल रहे वाहन से जा टकराया। हादसे में चंदन की मौके पर ही मौत हो गई। चालक अमर कैंटर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक को गाड़ी से बाहर निकाला और कागजों के आधार पर उसकी पहचान की। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें