फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यज्ञ करने से सकारात्मक ऊर्जा का होता है संचार : आचार्य प्रशांत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-10
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। शहर की माता कॉलोनी स्थित लंगड़े वाले बाबा की बगीची में मंगलवार को दस महाविद्या एवं विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने इस महायज्ञ में आहुति देकर सुख-शांति की कामना की। यह धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न हुआ।
विज्ञापन


आचार्य मनोज जोशी और पंडित सोमदत्त शास्त्री ने यज्ञ को विधि-विधान से संपन्न कराया। सभासद भवीचंद कश्यप, बरखा रानी, श्यामो देवी, काव्या और कविश इस महायज्ञ के यजमान रहे। आचार्य प्रशांत भारद्वाज ने इस अवसर पर धर्मसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यज्ञ से परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। आचार्य भारद्वाज ने बताया कि यज्ञ करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे जीवन के कष्ट दूर होते हैं। साथ ही ईश्वर की कृपा से भक्तों की मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं। इस धार्मिक आयोजन में संजय प्रजापति, अनिल यादव, राजीव कौशिक, जगरेश यादव, बॉबी चौहान और दीपक उपाध्याय सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें