फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमाला चीनी मिल का परफार्मेंस ट्रायल, लखनऊ से पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। सहकारी क्षेत्र की रमाला चीनी मिल का परफार्मेंस ट्रायल शुरू हो गया है। लखनऊ से टीम ने पहुंचकर मिल की पेराई क्षमता देखी। मिल रोजाना 55 से 56 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई कर रही है। चीनी का औसत परता भी 11.60 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड के प्रधान प्रबंधक परियोजना एसके ओहरी, विद्युत अभियंता रवि ओझा, नेशनल कॉपेरिटव शुगर फैक्ट्रीज फेडरेशन से के. मुरलीधरन चौधरी, तकनीकी सलाहकार एनएसआई कानपुर डॉ. डी स्वायन, उत्तम सुक्रोटेक नोएडा अजय कुमार, सलाहकार क्वालिटी कंट्रोल वाईएस राणा समेत अन्य अधिकारी चीनी मिल पहुंचे। चीनी मिल के जीएम डॉ. आरबी राम ने बताया कि किसानों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए परफार्मेंस ट्रायल लिया जा रहा है। किसी तरह की दिक्कत अभी तक सामने नहीं आई है। पचास हजार की क्षमता के सापेक्ष मिल को 55 से 60 क्विंटल क्षमता पर रोजाना चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें