फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक और कांस्टेबल पर 75 हजार रुपये मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सूजती गांव के बिजेंद्र कश्यप ने एसपी अभिषेक सिंह को दिए ज्ञापन में असारा गांव के एक युवक और ककड़ीपुर पुलिस चौकी पर तैनात एक कांस्टेबल पर मारपीट करने व 57 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। रुपये न देने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी है। एसपी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि पांच अप्रैल को उसने अपने मकान में बिजली की फिटिंग कराने के लिए असारा के एक युवक को 22 हजार रुपये दिए थे। युवक ने बिजली फिटिंग का कार्य बीच में छोड़ दिया और उसके साथ फोन पर गाली-गलौज की। आरोप है कि युवक ने 14 जनवरी को ककड़ीपुर पुलिस चौकी पर तैनात एक कांस्टेबल के साथ मिलकर चौकी पर उसके साथ मारपीट की। अब उससे 57 हजार रुपये की मांगने शुरू कर दिए। रुपये न देने पर फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें