फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे की खातिर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। पाबला बेगमाबाद के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को मुआवजे की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कलक्ट्रेट प्रभारी को दिए ज्ञापन में सर्किल रेट के आधार पर भूमि का मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों का कहना है कि उनके खेतों में बिना किसी सूचना के 1970 में डेढ़ किलोमीटर की नौ फीट चौड़ी सड़क का निर्माण किया गया था। 2002 में पीडब्ल्यूडी ने अधिसूचना जारी किए बगैर सड़क की चौड़ाई नौ फीट से बढ़ाकर 28 मीटर कर दी थी। उनका कहना था कि किसानों को उनकी भूमि का प्रतिकर नहीं दिया गया। बागपत-मुरादनगर मार्ग राजस्व रिकार्ड में उनकी कृषि भूमि में दर्ज है। अब पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी मार्ग की चौड़ाई 55 मीटर करने के लिए उनके खेतों में जबरन पिलर लगा रहे हैं। भूमि का मुआवजा नहीं मिलने पर गांव के किसानों की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है। उन्होंने कलक्ट्रेट प्रभारी रामनयन सिंह को दिए ज्ञापन में जमीन की पैमाइश कराकर उनकी भूमि का वर्तमान सर्किल रेट के आधार पर मुआवजा दिलाने की मांग की। यहां मुनेश कुमार, दिनेश, उदयराज, कंवरपाल, लीलू, राजेराम, महिपाल, किरन सिंह, रामदास, किशनपाल, हरवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें