बागपत जनपद में छपरौली थाना क्षेत्र के आदर्श नंगला गांव के पास खेत से अजगर निकलकर सड़क पर आ गया। इसे देखकर काफी लोग डर गए। मगर बाद में ग्रामीणों ने डंडे से अजगर को मार्ग से हटाया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को बिनौली क्षेत्र के जंगल में छुड़वाया।
कुछ ग्रामीणों ने बताया कि आदर्श नंगला गांव में ईंट भट्ठे के पास सोमवार को एक खेत से अजगर निकलकर मुख्य मार्ग पर आ गया। बाइक सवार राहुल ने अजगर को देखकर शोर मचा दिया। उसके शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे तो कुछ अजगर को देखकर डर गए। कुछ अन्य ग्रामीणों ने डंडे से अजगर को मार्ग से हटाया। ग्रामीणों ने वन विभाग को अजगर मिलने की सूचना दी।
यह भी पढ़ें: अजगर को देख किसानों में मचा हड़कंप, कड़ी मशक्कत से पकड़ा
इसके बाद बड़ौत से वन विभाग के रेंजर मदन पाल सिंह टीम के साथ पहुंचे। टीम द्वारा अजगर को बोरे में बंद कर बिनौली वन क्षेत्र में छुड़वा दिया गया। गांव से अजगर के जाने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/