बागपत। उपसंभागीय विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को यातायात सप्ताह का शुभारंभ किया गया। विभागीय वैन क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करेंगी। विभाग की ओर से भी चालकों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एआरटीओ सुभाष राजपूत ने बताया कि उप संभागीय विभाग की ओर से यातायात सप्ताह का शुभारंभ किया गया। सप्ताह के अंतर्गत नगर के मुख्य मार्गों और चौराहों पर बैनर लगाकर लोगों को नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए एलईडी वैन को रवाना किया गया। वैन क्षेत्र में जगह-जगह घूमेगी और लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करेंगी। अभियान के अंतर्गत विभाग व यातायात पुलिस की ओर से चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।