फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: लोगों ने जश्न मनाकर किया नए साल का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/बड़ौत। लोगों ने बुधवार को जश्न मनाकर नए साल का स्वागत किया। किसी ने अपने घरों के पास ही कॉलोनी में जश्न मनाया तो कोई अपने परिवार व दोस्तों के साथ होटल व अन्य जगह पार्टी करने पहुंचा।
विज्ञापन

लोगों ने नए साल का जश्न मनाने के लिए होटलों में पहले ही बुकिंग की हुई थी। वह अपने परिवार व दोस्तों के साथ होटलों में पार्टी करने पहुंचे और वहां खूब मस्ती की गई। वहीं जश्न मनाने के लिए लोगों ने अपने घरों के पास ही कॉलोनियों में डांस करने के लिए डीजे व अन्य म्यूजिक सिस्टम लगाए हुए थे। बागपत में कई होटलों के साथ ही सिटी प्लाजा, न्यू कालोनी, ठाकुरद्वारा मोहल्ला, भजन विहार में बच्चों के साथ ही महिलाएं भी गानों पर नाचकर नए साल का जश्न मनाती रहीं। बड़ौत में भी होटलों में ज्यादा भीड़ रही और लोग अपने परिवारों के साथ नए साल का जश्न मनाने पहुंचे। वहां कई होटलों में डीजे लगवाया गया था, जहां परिवार के साथ डांस भी किया। बड़ौत में कई कॉलोनियों में भी नए साल का जश्न मनाया गया और युवाओं ने डीजे पर डांस करके नए साल का स्वागत किया।
-गिफ्ट खरीदने दुकानों पर पहुंचे युवा
नए साल की बधाई देने का सिलसिला बुधवार की सुबह से शुरू हो गया। फेसबुक, व्हाट्सएप, ईमेल के जरिए लोग नए साल की बधाई देते रहे। वहीं नववर्ष के आगमन के लिए लोगों ने गिफ्ट गैलरी में खूब खरीदारी की। इसके साथ ही चॉकलेट आदि की बिक्री भी खूब हुई।
विज्ञापन

-चौराहों व सार्वजनिक जगहों पर रही पुलिस
नए साल के जश्न में कोई हुड़दंग नहीं कर सके। इसके लिए चौराहों व सार्वजनिक जगहों पर पुलिस तैनात रही। नेशनल हाईवे पर पुलिस गश्त करती रही तो चौराहे पर वाहनों को रोककर चेकिंग की गई। होटलों, रेलवे स्टेशन समेत अन्य जगहों पर भी चेकिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें