फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादियों की धूम में जाम से जूझते रहे लोग

Mon, 19 Feb 2018 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
सहारनपुर-दिल्ली हाईवे पर जाम में फंसे वाहन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शादियों की धूम के बीच दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रविवार को करीब पांच घंटे तक वाहन चालक और अन्य राहगीर जाम में फंसे रहे। वाहनों को निकालने के लिए कुछ लोगों की जमकर धक्का-मुक्की हुई और पुलिस के साथ भी राहगीर उलझते रहे। कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे को आवागमन के लिए सुचारु किया गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


नगर में जाम की स्थिति विकराल रूप धारण करती जा रही है। रविवार को भी लोगों को हाईवे पर लगे पांच घंटे भीषण जाम से जूझना पड़ा। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारेें लग गईं।

इस कारण पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। इस दौरान वाहनों को निकालने को लेकर लोगों की आपस मेें जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। लेकिन सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंचा। इतना ही नहीं मरीज लेकर आ रही एंबुलेंस गाड़ी भी जाम में फंसी रही और मरीज को काफी पीड़ा उठानी पड़ी।
विज्ञापन


बड़ौत मेें लगे भीषण जाम का मामला एसपी बागपत के यहां पर पहुंचा तो उन्होंने पुलिस को फटकार लगाते हुए जाम खुलवाने के आदेश दिए। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। 

जाम में फंसे लोगों ने कहा कि हाईवे पर वैसे तो रोजाना ही जाम के हालात से गुजरना पड़ता है। मगर शादियों के सीजन में यह समस्या और बढ़ गई है। इसके बावजूद यातायात पुलिस और प्रशासन जाम के हालात पर नियंत्रण नहीं कर पा रहा है।

जाम से निजात दिलाने के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिएं। अन्यथा आने वाले दिनों में हालात और पेचीदा हो जाएंगे। उधर, सरूरपुर कलां के निकट हाईवे पर मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। काफी मशक्कत कर एंबुलेंस को निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें