फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जज ने निर्माणधीन कार्यो का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। तहसील में निर्माणाधीन ग्रामीण न्यायालय भवन का शनिवार को जिला जज उपेंद्र कुमार और अन्य न्यायिक अधिकारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ठेकेदार को निर्देश दिए कि वह 10 मार्च तक इसका निर्माण करा दें।
विज्ञापन

जिला जज उपेंद्र कुमार, सीजेएम मुकेश कुमार और एडीजे शक्ति पुत्र तोमर के साथ तहसील पहुंचे । उन्होंने एसडीएम अरविंद कुमार, बार अध्यक्ष वेदपाल पंवार, महामंत्री आनंद पाल तोमर और अन्य अधिवक्ताओं के साथ निर्माणाधीन ग्रामीण न्यायालय भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन को अधूरा देखकर उन्होंने ठेकेदार से बात की तो उन्होंने बताया कि अभी पैसा रिलीज नहीं किया, इसलिए कार्य बंद है। इस पर उन्होंने कहा कि दो-तीन दिन में पैसा रिलीज कर दिया जाएगा। उन्होंने ठेकेदार से कहा कि वे इसका निर्माण 10 मार्च तक पूरा कराएंगे। इस अवसर पर धर्मवीर तोमर, यशवीर चौहान, दिनेश, रविंद्र, दीपक, हरेंद्र तोमर, विरेंद्र चौहान, हेमंत कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें