फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जिला जेल में दो महिला वार्डर आपस में भिड़ीं, मारपीट

Sun, 26 Oct 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। जिला जेल में तैनात दो महिला जेल वार्डरों में शनिवार को आपस में भिड़ गईं और उनमें मारपीट हो गई। हंगामा बढ़ने पर जेल के अफसरों ने किसी तरह मामला शांत कराया। अफसरों के समझाने पर दोनों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

जिला जेल में तैनात पूजा और चंचल जेल वार्डर शनिवार को आपस में बात कर रही थीं। बताया कि बातचीत में दोनों के बीच बहस शुरू हो गई और थोड़ी ही देर में मारपीट होने लगी। इससे वहां आए अन्य कर्मियों ने बीच बचाव कराने का प्रयास किया, लेकिन दोनोंं में मारपीट होती रही।
हंगामा बढ़ने पर जिला जेल के अफसरों को हस्तक्षेप कर मामला शांत कराना पड़ा। बताया कि दोनोंं महिला वार्डरों के बीच में पिछले कई दिन से मनमुटाव चल रहा था। इस मामले में जिला जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य ने बताया कि दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। समझाने के बाद दोनों के बीच समझौता भी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें