-सात गांवों के लोगों ने कान्हड़ में बनने वाले नए ब्लॉक में शामिल करने पर दी आमरन अनशन की चेतावनी
फोटो-पांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बड़ौत ब्लॉक के सात गांवों को कान्हड़ में बनने वाले नए ब्लॉक में शामिल करने के विरोध में लोगों ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि यदि गांवों को बड़ौत ब्लॉक से हटाया गया तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
बूढ़पुर के प्रधान सचिन तोमर, किशनपुर प्रधान कविता, फतेहपुर प्रधान उपदेश, अशरफाबाद प्रधान बालो ने बताया कि अशरफाबाद थल, खडाना, इब्राहिमपुर माजरा, फतेहपुर, किशनपुर, बराल और बुढ़पुर गांव को बड़ौत ब्लॉक से हटाकर नए ब्लॉक कान्हड़ में शामिल करने का प्रस्ताव पास किया गया है। कहा कि इन गांवों को बड़ौत ब्लाॅक में ही रखा जाए, क्योंकि बड़ौत इन गांवों के नजदीक है और यहां आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होती। कान्हड़ ब्लॉक उनसे काफी दूर हो जाएगा और ऐसे में काफी परेशानी होगी। प्रधानों का निर्णय लिए बिना ही प्रस्ताव पास कर दिया गया है, जो गलत है। उन्होंने कलक्ट्रेट में पहुंचकर डीएम अस्मिता लाल को ज्ञापन सौंपकर गांवों को हटाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि गांवों को नहीं हटाया गया तो ग्रामीण आमरन अनशन करेंगे। इस दौरान हरबीर सिंह, अनिल तोमर, यतेंद्र तोमर, सुखपाल, संजीव कुमार, सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे।