बड़ौत तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देते जैन समाज के लोग। संवाद
बड़ौत। जैन मिलन परिवार के तत्वावधान में समाज के लोगों ने मुंबई में प्राचीन मंदिर तोड़ने के विरोध में शनिवार को तहसील में प्रदर्शन किया। जहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन देकर मंदिर को दोबारा बनवाने की मांग की।
जैन मिलन के मनोज कुमार जैन ने कहा कि मुंबई महानगर पालिका द्वारा प्राचीन मंदिर तोड़ने से समाज के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। मंदिर को तोड़ने की कार्रवाई को भेदभावपूर्ण तरीके से किया गया। एसडीएम मनीष कुमार यादव को दिए ज्ञापन के माध्यम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मंदिर के दोबारा निर्माण कराए जाने की मांग की है। इस मौके पर हर्षित जैन, नवनीत जैन, मुदित जैन, संजीव जैन, सुधीर जैन, पुनीत जैन, आदिश जैन आदि उपस्थित रहे।