फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोताना गांव में हुआ रालोद का अति पिछड़ा वर्ग का सम्मेलन

विज्ञापन
बड़ौत के कोताना गांव में ग्रामीणों को सम्बोधित करते रालोद नेता डॉक्टर संजीव आर्य । - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। रालोद के तत्वावधान में शनिवार को कोताना गांव में अति पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें रालोद की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। सम्मेलन के दौरान पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले कश्यप समाज के लोगों का रालोद के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभांरभ हस्तिनापुर क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल तेवतिया, डॉ. योगेश जिंदल व डॉ. संजीव आर्य ने किया। सर्वप्रथम कोताना में प्रधान पद के प्रत्याशी रहे अनिल कश्यप के नेतृत्व में कश्यप समाज के सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके उपरांत यशवीर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल सभी वर्गों की पार्टी है। आने वाले समय में राष्ट्रीय लोकदल की संयुक्त सरकार बनेगी।
डॉ. योगेश जिंदल ने बताया कि सपा व रालोद की सरकार बनते ही प्रदेश में 300 यूनिट बिजली प्रत्येक परिवार को फ्री दी जाएगी। किसानों को बिजली मुक्त दी जाएगी। कहा कि भाजपा झूठ बोलकर सत्ता में आई थी। भाजपा देश को बेचना चाहती है परंतु रालोद ऐसा नहीं होने देगा। कहा कि भाजपा पूंजीपतियों की सरकार है। उन्होंने रालोद की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मेें राजेंद्र हेवा, श्यामवीर, प्रवीण कुमार, धारा कश्यप, जगरोशन कश्यप, प्रकाश कश्यप, ईश्वर कश्यप, रामनिवास कश्यप शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें