बागपत में एसपी से शिकायत करने पहुंचे आदमपुर के लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आदमपुर गांव के व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के मामले में काफी लोग एसपी दफ्तर पर पहुंचे। उनका आरोप है कि पुलिस हमलावरों को बचा रही है। उन्होंने एसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
आदमपुर गांव की महिला कुसुम ने बताया उसके पति वेदपाल 6 सितंबर को रिश्तेदारी से 45 हजार रुपये लेकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही गांव के मंदिर के पास पहुंचे, तभी कुछ लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया था। वे गंभीर घायल हो गए । जान से मारने की नियत से फायर भी किया ।
गोली लगने से बच गए। उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी है। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गई। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों से मिलीभगत करके अपनी मर्जी से रिपोर्ट लिखी। उसका मात्र तहरीर पर अंगूठा लगवाया। प्रदर्शन में ऋषिपाल, राजपाल, गुलाब, हरबीर, जसवीर, विपिन, सेवाराम मौजूद रहे। एसपीने उनको मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।