फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह से पानी के लिए तरस रहे 20 घरों के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ-बागपत मार्ग पर सड़क खोदाई के दौरान टूट गई थी पेयजल पाइपलाइन
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन कर आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु कराने मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में मेरठ-बागपत मार्ग पर सड़क निर्माण के दौरान करीब दो माह पूर्व पेयजल आपूर्ति का पाइपलाइन टूट गई थी। इससे वार्ड नंबर आठ के करीब 20 घरों को पानी की आपूर्ति ठप हो गई थी। क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को अभी तक दुरुस्त नहीं कराया गया है। इससे क्षेत्रवासी पेयजल के लिए तरस रहे है। दूरदराज से पानी लाने को विवश है। उन्होंने प्रदर्शन कर आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु कराने मांग की है।
कस्बा निवासी समाजसेवी अनिल गांधी, श्याम सिंह, सुनील कुमार, प्रताप सिंह ने बताया कि दो महीने से पेयजल आपूर्ति का पाइप टूटा पड़ा है। इस बारे में कंपनी के अधिकारियों से कई बार समस्या को हल कराने की मांग की जा चुकी है, मगर सुनवाई नहीं हुई है। करीब 20 घरों के नागरिक परेशान हैं। नागरिकों ने पेयजल आपूर्ति का पाइप बिछाने या पानी की आपूर्ति कराने की मांग की है। नगर पंचायत चेयरमैन डॉ विनोद कुमार ने बताया कि पाइपलाइन डलवाई थी, अब पूरी पाइपलाइन बदली जाएगी। नागरिकों की परेशानी को देखते हुए वार्ड में पानी के टैंकर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

नाले में गिरा गोवंश
रमाला। किशनपुर बराल बस स्टैंड पर हाइवे किनारे नाला खुला है। नाले में शनिवार रात एक गोवंश गिरकर घायल हो गया। ग्रामीणो ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर की मदद से गोवंश को नाले से बाहर निकाल कर उपचार कराया। ग्रामीण व दुकानदारों खुले नाले को बंद कराने की माग की है। संवाद
विज्ञापन

बैठक में पूर्व सैनिकों ने उठाई समस्याएं
दोघट। गांगनौली गांव में पूर्व सैनिकों की बैठक हुई। गांगनौली गांव में पूर्व फौजी सुरेशपाल के आवास पर हुई बैठक में समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने, युवाओं में बढ़ती नशाखोरी को दूर करने पर विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा सैनिक अस्पताल, कैंटीन, रोडवेज बस किराए में छूट, चौगामा नहर योजना पूरी कराकर उसमें पानी छोड़ने के मुद्दों पर चर्चा की गई। इस मौके पर भीम सिंह, बीरपाल राठी, राजपाल सिंह, नरवर सिंह, आनंद कुमार, सुखबीर, पीतम, चरण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें