फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएससी सेंटरों से लोगों को किया गया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सूचना और तकनीकी मंत्रालय की संस्था सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड का सीएससी दिवस मनाया गया। कॉमन सर्विस सेंटरों और जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

सीएससी जिला प्रबंधक रोहित राजपूत और बॉबी ने बताया कि 12 से 16 जुलाई तक बाल दिवस, आरोग्य दिवस, महिला दिवस, किसान दिवस और 16 जुलाई को सीएससी का स्थापना दिवस सभी सीएससी सेंटरो पर मनाया गया। प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना, किसान मानधन योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, टेलीमेडिसिन सेवा, ई पशु सेवा, वृक्षारोपण ,ऑनलाइन सीएससी शिक्षा में ग्रामीण बच्चों का पंजीकरण, श्रमिक पंजीकरण की जानकारी लोगों को दी गई। प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान अन्तर्गत प्रशिक्षित छात्रों का प्रमाण पत्र वितरण एवं निशुल्क ऑनलाइन कोर्सेज के साथ-साथ पौधारोपण कार्य भी किए गए। सीएससी के सीईओ दिनेश त्यागी ने सीएससी डिजिटल सेवा के मोबाइल एप को भी लांच किया।
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें