फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉवरलूम फैक्ट्री वर्कर लापता, गुमशुदगी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा( बागपत)। शहर के पाठशाला मार्ग स्थित एक पॉवरलूम फैक्ट्री में कार्य करने वाला बागपत निवासी युवक ड्यूटी से घर लौटते समय रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। युवक के परिजनों ने कोतवाली मे पहुंच गुमशुदगी दर्ज कराते हुए पुलिस से उसका सुराग लगा बरामद कराने की मांग की।
विज्ञापन

बागपत कोर्ट रोड निवासी बीस वर्षीय युवक मोहित पुत्र बिजेंद्र खेकड़ा नगर मे पाठशाला मार्ग स्थित एक पॉवरलूम फैक्ट्री में नौकरी करता है। बुधवार की देर शाम ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह घर जाने के लिए चला था लेकिन घर पर नहीं पहुंचा। कहीं रास्ते में ही रहस्मय ढंग से लापता हो गया। जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने रात्रि भर उसकी तलाश की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह परिजन खेकड़ा कोतवाली मे पहुंचे। पुलिस को घटना की सूचना देते हुए गुमशुदगी दर्ज करा पुलिस से पुत्र का सुराग लगा बरामद कराए जाने की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि श्रमिक युवक के लापता होने की लिखित सूचना उन्हें मिल गई है। युवक का सुराग लगा जल्द ही उसे बरामद करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें