फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को रोकते रहे लोग, बस ने युवती को कुचला

विज्ञापन
बागपत जिला अस्पताल में सड़क दुर्घटना में घायल हुई युवती की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। राष्ट्र वंदना चौक पर बृहस्पतिवार को मेरठ के भैसाली डिपो की रोडवेज बस ने युवती को टक्कर मार दी। इससे युवतीसड़क पर गिर गई। लोग चालक को बस रोकने के लिए इशारा करते हुए चिल्लाते रहे, लेकिन वह नहीं रुका। इस कारण बस के पहिये के नीचे कुचल कर युवती की मौत हो गई। भागने की कोशिश कर रहे चालक पुलिस ने पीछा करके पकड़ लिया।
विज्ञापन

नया गांव हमीदाबाद के रहने वाले नरेंद्र ने बताया कि उसकी बहन मीनू (28) ब्यूटी पार्लर में कार्य सीखने के लिए घर से बागपत आई थी। राष्ट्र वंदना चौक पर बड़ौत की तरफ से आ रही बस ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल होकर सड़क पर गिर गई। उसे सड़क पर गिरा देखकर लोगों ने बस रोकने के लिए चालक को शोर मचाते हुए इशारा किया। मगर, चालक ने बस नहीं रोकी और बस का पहिया मीनू के ऊपर से उतर गया। आसपास के लोग मीनू को तुरंत जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी होने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उधर, युवती को कुचलने के बाद चालक बस लेकर दिल्ली की तरफ भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने पीछा करके उसे पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी ओपी सिंह ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर रोडवेज बस की चपेट में घायल हुई महिला को पुलिस वाहन से जिला अस्पताल ल?- फोटो : BAGHPAT

दुर्घटना के बाद बागपत के दिल्ली रोड की ओर खड़ी रोडवेज बस- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें