फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कई दिन की उमस भरी गर्मी के बाद सोमवार सुबह से झमाझम बारिश शुरू हुई। इससे लोगों को राहत मिली। वहीं, किसानों के चेहरे भी खिल गए। हालांकि नगर से देहात तक लोगों को जलभराव के चलते मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा। उधर, निर्माणाधीन मेरठ रोड पर हुई कीचड़ से लोगों का पैदल चलना दुश्वार हो गया।
विज्ञापन

मानसून की दूसरी बारिश लोगों के लिए राहत और आफत बनकर आई। बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली वहीं, फसलों को लाभ हुआ। वहीं, नगर में इस्लाम नगर, कोर्ट रोड, माता कॉलोनी, शौकत मार्केट, बड़ौत रोड, पुराना कस्बा, गायत्रीपुरम, आर्य नगर में जलभराव हो गया। जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। महावीर गली में कूड़े के ढेर की वजह से लोग परेशान रहे। मुगलपुरा में इंटरलॉकिंग टाइल्स उखड़ी पड़ी हैं। इससे आवागमन बाधित हो गया। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर नाला निर्माण अधूरा रहने से बारिश के चलते सिसाना गांव में जलभराव हो गया। जिसकी वजह से हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। वहीं, विद्युत आपूर्ति भी कई घंटे तक बाधित रही।
घरों में घुसा तालाब का पानी
दोघट। दोघट, टीकरी, दाहा, निरपुड़ा, मुलसम, पुसार में जलभराव हो गया। दोघट नगर में तीन पूर्व चेयरमैन के आवासों के आसपास हालत काफी खराब रही। यहां डाकघर, नगर पंचायत कार्यालय, थाने के आसपास जलभराव होने से क्षेत्रवासियों को ज्यादा परेशानी हुई। निरपुड़ा गांव में तालाब ओवरफ्लो होने से बारिश का पानी घरों में घुस गया। ग्राम प्रधान सूबेदार प्रताप सिंह ने स्वयं कुछ ग्रामीणों की मदद से नाले की सफाई कराकर तालाब के पानी की निकासी कराई। ग्राम प्रधान ने बताया कि तालाब की खुदाई के लिए प्रशासन को प्रस्ताव भेजकर समस्या का जल्द समाधान कराएंगे।
विज्ञापन

बालैनी के मतानतनगर गांव के रास्तों में भी पानी भरा हुआ है। ग्रामीण श्रवण, जयकुमार, सूबेदार, बलबीर, जयपाल आदि का कहना है कि निकासी नहीं होने से ग्रामीणों का परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश होने पर राहत की सांस ली
खेकड़ा। आसमान में काले बादल छा जाने से हवा के साथ तेज बारिश शुरू हुई। इसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, धान, गन्ना, चारे की फसलों को लाभ हुआ। उधर, नगर के बाजार में प्राचीन कुएं की मेड़ तेज धमाके के साथ गिर गई।
बारिश से कई जगह जलभराव
बड़ौत। रविवार शाम आसमान में काली घटाएं घिर आईं। इसके चलते वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। इस दौरान तेज हवाएं भी चलीं। वहीं, सोमवार सुबह से ही बारिश शुरू हो गई। रिमझिम बरसात शाम तक होती रही। इससे मौसम में परिवर्तन आने से लोगों को सुकून महसूस हुआ। वहीं, गांधी रोड, नेहरू रोड, संजय मूर्ति, बिनौली रोड, किताबों वाली गली समेत देहात क्षेत्र के हिलवाड़ी, जौनमाना, मलकपुर, लोयन, बावली, बड़का, बिजरौल, बामनौली, सिरसली, रंछाड़ समेत अन्य गांवों में जलभराव होने से परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें