फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मजिस्ट्रेटी जांच के लिए कोतवाली में चलने को कहते ही लाेग भड़क गए

Thu, 30 Jan 2025 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत में घटना स्थल पर मजिस्ट्रेट जांच के दौरान हंगामा कर रहे लोगों को समझाते एडीएम न्यायिक सुभ
विज्ञापन
बड़ौत/बागपत। निर्वाण महोत्सव हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच के लिए बुधवार को घटनास्थल पर पहुंचे एडीएम सुभाष सिंह, एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य अधिकारियों के सामने लोगों ने हंगामा किया। अधिकारियों ने बयान के लिए कोतवाली में चलने की बात कही तो इसपर लोगों ने विरोध जताया। लोगों को समझाया तो वह शांत हुए और बयान दिए गए।
विज्ञापन

डीएम स्मिता लाल ने हादसे की मंगलवार को मजिस्ट्रेटी जांच बैठाई थी। इसके लिए बनाई गई समिति में एडीएम सुभाष सिंह, एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह, अग्निशमन विभाग, विधि विज्ञान विभाग, लोनिवि के अधिकारियों को शामिल किया गया था। यह सभी अधिकारी बुधवार को जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पहले अधिकारियों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और कार्यक्रम के लिए वहां की व्यवस्था देखी गई।
वहां मचान निर्माण में लापरवाही समेत अन्य बिंदुओं पर जांच की गई। इसके बाद आयोजक आदिनाथ भक्तांबर प्रचार संगठन के पदाधिकारियों को भी वहीं बुलवाया गया। उनसे बयान देने के लिए कोतवाली चलने के लिए कहा गया तो पदाधिकारियों व समाज के लोगों ने टीम का घेराव कर वहां जाने से इंकार कर दिया। उनको लगा कि कार्रवाई के लिए कोतवाली बुलवाया जा रहा है।
विज्ञापन

मगर, उनको बताया गया कि मजिस्ट्रेटी जांच में बयान दर्ज किए जाने हैं। इसके बाद टीम ने सभी पदाधिकारियों के बयान दर्ज किए। एडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है, जांच रिपोर्ट एक सप्ताह में अधिकारियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें