फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी से कांपे लोग, वाहनों की गति धीमी

Mon, 01 Jan 2018 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत में कोहरे के बीच लाइट जलाकर गुजरते वाहन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कड़ाके की सर्दी और कोहरे से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया और सभी ट्रेनें देरी से स्टेशन पर पहुंची। सर्दी के कारण लोग घरों में दुबके रहे। यात्री वाहनों के इंतजार में खड़े रहे। दोपहर में धूप निकालने पर राहत की सांस ली।
विज्ञापन


पहाड़ों पर हो रहे हिमपात से मैदानी क्षेत्र ठिठुर गए हैं। सर्दी के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकले। घने कोहरे के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। हाईवे पर सड़क के किनारे वाहन चालक खड़े रहे।

कोहरा छटने का इंतजार देखते रहे। दोपहर बाद सूर्य देव ने दर्शन दिए तो कुछ राहत मिली। इसके बाद वाहन चालक रवाना हो सके। सड़क से लेकर हर जगह कोहरे की सफेद चादर नजर आई। इस कारण लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


यात्री घंटों तक बस और ट्रेनों की इंतजार में बस स्टैंड और रेलवे पर स्टेशन पर खड़े रहे। जगह-जगह सर्दी से बचने के लिए अलावा का सहारा राहगीरों ने लिया। शाम होते ही सर्दी का स्तर बढ़ गया। शीत लहर ने समूचे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया।

दिन ढलते ही लोग घरों में चले गए । सर्दी और कोहरे के कारण दिल्ली सहारनपुर ट्रैक पर चलने वाली 51906, 54058, 51914, 74022, 51910, 54476, 51909, 54475, 51911, 51913 ट्रेन अपने समय से घंटों देरी से स्टेशन पर पहुंची। 

वहीं, बड़ौत में घना कोहरा पड़ने से सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। वहीं ठंड के कारण लोग घरों में दुबके रहे। रविवार को सुबह से अधिक कोहरा छा जाने से सड़कों पर वाहन की रफ्तार धीमी हो गई। वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा।

कोहरा इतना अधिक था कि सड़क पर 10 मीटर तक भी दिखाई नहीं दे रहा था। कोहरे के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंड के कारण बाजार में दुकानें भी देरी से खुली। लोग अलाव जलाकर ठंड से निजात पाने का प्रयास करते रहे। हालांकि दोपहर तक कोहरा छंटने से राहत महसूस हुई।

ठंड के चलते अलाव जलाकर हाथ ताप रहे हैं लोग 
खेकड़ा। ठंड से बचाव के लिए लोग सुबह शाम नगर के मुख्य चौराहों पर अलाव जलाकर हाथ ताप ठंड दूर करते रहे। रविवार की सुबह कोहरे के चलते जहां मार्गों पर कोहरे ने वाहनों की रफ्तार को धीमा कर दिया।

वही ठंड के चलते लोग नगर के बाजार, गली मोहल्लों में अलाव जलाकर हाथ तापकर ठंड को दूर करते दिखाई दिए। ठंड बढ़ने के कारण लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मुख्य चौराहों के साथ ही गली मोहल्लों में भी अलाव जलवाने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें