रास्ते में जलभराव होने पर लोगों ने रोष जताया
दोघट। हिम्मतपुर सूजती गांव में टीकरी मार्ग पर कई माह से जलभराव है। जिससे ग्रामीणों को रास्ते से निकलने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान बना लिए हैं और सूजती-टीकरी बाईपास पर नाली बंद कर पानी रोक दिया है।
ग्रामीणों का कहना था कि मार्ग पर जलभराव होने के कारण रास्ता खराब हो गया है। रास्ते में बड़े-बडे़ गड्ढे बन गए हैं। जलभराव व गड्ढों के कारण लोगों को मार्ग से निकलने में परेशानी हो रही है। इस बारे में कई बार शिकायत भी की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इसको लेकर ग्रामीणों ने रोष जताया और अधिकारियों से जल्द समस्या के समाधान की मांग की गई। इस दौरान चंद्रवीर, रामपाल सिंह, जोगिंद्र, आजाद, अनुज, अमित, राजबाला, राजकली आदि मौजूद रहे।