फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस टीम से लोग उलझे

Wed, 16 Dec 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
पॉवर कारपोरेशन के सीएमडी के निर्देश पर मंगलवार को नगर में बिजली चोरी पकड़ने आई विजिलेंस टीम के छापे से हड़कंप मच गया। बिजली चोरी कर रहे लोग टीम से भिड़ गए।
विज्ञापन


दबंगों ने तीन घंटों तक टीम को मकान के अंदर नहीं घुसने दिया। सूचना पर पहुंचे विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर व पुलिस ने जबरन मकान के ताले तुड़वाए और मकान में लगे मीटरों की जांच की। जांच के दौरान कई जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। 

कुछ दिन पूर्व विद्युत निगम के सीएमडी संजय अग्रवाल को नगरवासियों ने शिकायत की कि नगर निवासी सत्यनारायण पुत्र सूरज प्रसाद के करीब दस मकानों में धड़ल्ले से बिजली चोरी हो रही है।
विज्ञापन


शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने विजिलेंस व विद्युत निगम के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर जांच करने के निर्देश दिए। इस पर मंगलवार को विजिलेंस टीम के जेई प्रशांत, जेई टाऊन इंद्रपाल व मीटर जेई प्रमोद मलिक के नेतृत्व में गठित टीम जैसे ही सत्यनारायण के मकान पर बिजली चोरी की जांच करने पहुंची, तो वहां पर पहले से ही मौजूद लोग टीम से भिड़ गए। इस दौरान उनकी लोगों से तीखी नोंकझोंक हुई।

वहां पर भारी भीड एकत्र हो गई। टीम को करीब तीन घंटों तक मकान के अंदर नहीं घुसने दिया गया। सूचना पर विजिलेंस इंस्पेक्टर ओपी सिंह, एसडीओ राहुल गौतम स्थानीय पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे और जबरन मकान का ताल तुड़वाया।

जांच करने पर कई मकानों मेें मीटर शंट कर बिजली चोरी पकड़ी गई। इस संबंध में विजिलेंस इंस्पेक्टर ओपी सिंह व जेई प्रशांत से बात की गई तो उनका कहना था कि सत्यनारायण व कपिल अग्रवाल के यहां पर बिजली चोरी पकड़ी गई है।
विज्ञापन


रिपोर्ट बनाकर विभागीय अधिकारियों को भेजा जाएगा। इस अवसर पर जेई उमेश गुप्ता, चिंटू, इमरान, आरिफ, कैलाशचंद आदि कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें