फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नाला निर्माण के आश्वासन पर लोगों ने धरना समाप्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
ढिकौली गांव में पानी निकासी न होने के चलते लोगों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना
विज्ञापन

फोटो-छह
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। ढिकौली गांव में पानी निकासी के लिए नाला निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना दिया। यह धरना बुधवार से शुरू हुआ था। नायब तहसीलदार राघवेंद्र पांडे के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन


गांव के तरुण फौजी, वीरेंद्र, पंकज, बिल्लू प्रजापति, पिंटू प्रजापति, विनोद आदि ने पिलाना-चमरावल मार्ग पर बने मकानों में पानी घुसने के विरोध में बुधवार से धरना शुरू कर दिया था। उनकी मुख्य मांग पानी की उचित निकासी के लिए नाले का निर्माण करवाना था। ग्रामीणों ने चेतावनी दी थी कि नाला नहीं बनने तक उनका धरना जारी रहेगा। सूचना मिलने पर बागपत नायब तहसीलदार राघवेंद्र पांडे धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान से सुना। पांडे ने जल्द ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना धरना खत्म कर दिया। हालांकि, ग्रामीणों ने यह भी कहा कि यदि नाला निर्माण कार्य शीघ्र शुरू नहीं हुआ, तो वे फिर से धरना शुरू कर देंगे। इस मौके पर अजय, प्रमोद, ऋषि प्रजापति, सत्य प्रजापति, दीपक प्रजापति, रामपाल ढाका, तरुण फौजी ढाका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें