-जर्जर पड़ी 33 हजारी लाइन को बदलने का काम हुआ शुरू
बड़ौत। कंबाला बिजलीघर से जुड़े क्षेत्र के लोगों को अब बिजली संकट से नहीं जूझना पड़ेगा। यहां जर्जर पड़ी 33 हजारी विद्युत लाइन को बदलने का काम शुरू हो गया है। लाइन बदलने के बाद ग्रामीणों को बिजली समस्या को लेकर परेशान नहीं होना पड़ेगा।
बता दें कि कंबाला बिजलीघर की 33 हजारी लाइन काफी समय से जर्जर पड़ी हुई है, जिस कारण इस बिजलीघर से जुड़े कैड़वा, तितरौदा, कंबाला समेत तकरीबन आठ से दस गांव के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार ग्रामीण इस संबंध में बिजली विभाग केे सहायक अभियंता, अवर अभियंता से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। हाल ही में एक्सईएन द्वितीय नितिन जायसवाल ने क्षेत्र का निरीक्षण किया तो ग्रामीणों ने उनके सामने समस्याएं रखीं। फिलहाल एक्सईएन द्वितीय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जर्जर पड़ी लाइन को बदलवाए जाने का काम शुरू कर दिया है। यह काम पूरे एक सप्ताह चलेगा।
वर्जन
काफी समय से 33 हजारी लाइन जर्जर हालत मेेंं पड़ी थी, जिसको बदलने काम शुरू कर दिया है। यह काम सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक जारी रहेगा। इसके बावजूद ग्रामीणों को तकरीबन 18 घंटे बिजली रोजाना दे जाएगी। ठेकेदार को भी जल्द से जल्द लाइन बदलवाए जाने के लिए निर्देशित किया जा चुका है।