फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गांवड़ी में नहीं हुआ विकास तो लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार

Sat, 27 Apr 2024 05:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। इब्राहिमपुर गांवड़ी गांव में विकास कार्य नहीं कराए जाने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार कर दिया। जिसका पता चलने पर अफसरोंं में हड़कंप मच गया और वहां अफसरों ने तुरंत पहुंचकर ग्रामीणों को मतदान के लिए खूब मनाया। लेकिन ग्रामीणों ने मतदान नहीं किया।
विज्ञापन

बिनौली ब्लाक की कमाला ग्राम पंचायत के माजरा इब्राहिमपुर गांवड़ी में लोकसभा चुनाव के मतदान के लिए एक बूथ बनाया गया। जहां ग्रामीणों की 785 वोट पंजीकृत है। ग्रामीण दिनेश डेढा, सुंदर, मोनू, रवि, देवेंद्र, बृजपाल, सोमपाल, राजीव, सुंदर, कृष्णपाल, संजीव, सुरेंद्र आदि ने बताया कि उनके गांव में सड़क, नाली की हालत खराब है और सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं है। गांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे रहते है। जिसको लेकर कई बार अधिकारियों से भी शिकायत की गई, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं कराया गया। वह अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काटकर थक चुके हैं, मगर उसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। जिस कारण ग्रामीणोंं ने सामूहिक रूप से चुनाव का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि गांव में सरकारी योजनाओं से भी विकास कार्य नहीं कराये गए।
ग्रामीण नहीं माने तो बीडीओ बैरंग लौटी
ग्रामीणों ने बताया कि पहले उनका गांव अलग ग्राम पंचायत था, लेकिन बाद में कमाला गांव का मजरा बना दिया गया। उन्होंने कहा कि गांवड़ी गांव को मजरा बनाया जाते ही गांव बदहाल हो गया और लोग विकास को तरस गये। वहां पहुंची बीडीओ बिनौली ज्योति बाला से ग्रामीणों ने अलग पंचायत बनाने और विकास कार्य कराने की मांग कर दी। जिसके बाद बीडीओ को बैरंग ही वापस लौटना पड़ा। उधर बीडीओ ज्योति बाला का कहना है कि गांवड़ी गांव में हुए विकास कार्यों के बारे में ग्रामीणों को बताया गया और अन्य समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें