संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कमाला गांव में रविवार को रालोद ने सदस्यता अभियान के तहत कार्यक्रम किया। वहां लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
कार्यक्रम में छपरौली से रालोद विधायक डॉ. अजय कुमार ने कहा कि क्षेत्र का विकास किया जा रहा है और लोगों की समस्या को सुनकर निस्तारण कराया जा रहा। लोग पार्टी की विचारधारा व नीतियों से प्रभावित होकर जुड़ रहे हैं। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्जवल ने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह सर्वसमाज को साथ लेकर चल रहे हैं और सभी वर्गों के हितैषी हैं।
पार्टी का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के हितों की रक्षा करना और क्षेत्र के विकास के लिए काम करना है। पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल धामा ने कहा कि पार्टी एक विचार धारा है और सभी का सम्मान किया जा रहा। इस दौरान एससी एसटी के प्रदेश सचिव लेखराज प्रधान, राजू तोमर व देवेंद्र मौजूद रहे।