बड़ौत (बागपत)। नगर पालिका परिषद ने सोमवार को दूसरे दिन भी सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही हथठेली वालों पर भी जुर्माने की कार्रवाई की गई।
नगर पालिका के संपत्ति अधिकारी सुनील भारद्वाज एवं अन्य कर्मचारियों ने सोमवार को नगर में अभियान चलाया। सड़क पर सामान रखने वाले सात दुकानदारोें से पांच-पांच हजार का जुर्माना वसूला। इसके अलावा सड़क पर खड़े पांच हथठेली वालों से भी जुर्माना वसूला। संपत्ति अधिकारी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। यदि पुन: कोई सामान रखेगा तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।