बड़ौत (बागपत)। बड़का गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को तहसील में प्रदर्शन किया। बताया कि गांव के कार्डधारकों को पांच किलोमीटर दूर दूसरे गांव में खाद्यान्न लेने जाना पड़ रहा है। उन्होंने राशन की दुकान का स्थानांतरण उनके गांव में ही कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि उनके गांव की राशन की दुकान इदरीशपुर गांव में है। इदरीशपुर उनके गांव से पांच किलोमीटर दूर है। इससे खाद्यान्न लेने जाने में खासकर महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार तो दुकान बंद मिलने पर मायूस होकर ही लौटना पड़ जाता है। उन्होंने खाद्यान्न का बड़का गांव के पंचायत घर में वितरण कराने की मांग की। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि खाद्यान्न गांव में ही वितरित कराने की व्यवस्था कराई जा रही है। इस अवसर पर मैनपाल सिंह, इरफान, इस्लाम, ओमप्रकाश, जाकिर, रणबीर, विजयपाल, राजवीर सिंह, मुरारी लाल, नशीबू, राजपाल, जगदीश आदि मौजूद रहे।