फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवींकला गांव पहुंची किसानों की शांति यात्रा, स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट से की कृषि विशेषज्ञों की टीम का गठन कर कृषि कानून बनाने की मांग
विज्ञापन

बागपत। कृषि कानून के विरोध में बड़ौत तहसील से शुरू हुई किसान शांति यात्रा का शनिवार को मवींकला गांव में स्वागत किया गया। किसान अधिकार आंदोलन के संयोजक नरेंद्र राणा ने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट को पत्र भेजकर कृषि विशेषज्ञों की टीम गठित कर कृषि कानून बनाने की मांग की।
विज्ञापन

गांव में हुई बैठक में नरेंद्र राणा ने कहा कि सरकार ओर कुछ बुद्धिजीवी वर्ग के लोग कृषि कानून को किसान हित में बता रहे है, जबकि कृषि कानून में काफी असमानताएं है। कृषि कानून को लेकर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। नहीं तो भविष्य में इसके परिणाम गंभीर हो सकते है। उन्होंने कहा कि गोवंश के हित और सुरक्षा के लिए कानून बनाते समय भी सरकार ओर कुछ बुद्धिजीवी वर्ग ने इसी प्रकार प्रचार किया गया था। कानून बनाने के बाद गोवंश आवारा पशु की श्रेणी में आ गया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट को भेजे पत्र में किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कृषि विशेषज्ञों की टीम बनाकर कानून बनाने की मांग की। इस मौके पर धर्मपाल, सुरेंद्रपाल, राजकुमार, सचिन कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें