बागपत। रटौल गांव के युवक की गाजियाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पास मिली आईडी के आधार पर परिजनों को सूचना दी। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रटौल का यमीन (25) पुत्र सैफ किसी कार्य से गाजियाबाद गया हुआ था। शुक्रवार को उसका शव गाजियाबाद में नाले में पड़ा मिला। गाजियाबाद पुलिस ने उसकी आईडी के आधार पर पहचान कर परिजनों को सूचना दी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उनके घर सांत्वना देने वालों का तांता लगा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि युवक नशे का आदी था। नशे की हालत में नाले में गिरने से उसकी मौत की आशंका लगाई जा रही है।