प्रथम और द्वितीय इकाई के सात दिवसीय एनएसएस शिविर आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज का राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम और द्वितीय इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू हुआ। प्रथम दिन छात्राओं ने देश भक्ति से ओतप्रोत रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
प्रथम इकाई का शिविर नगर स्थित विद्या भवन पब्लिक स्कूल में प्रारंभ हुआ। इसका शुभारंभ प्रबंधक विपिन शर्मा ने फीता काटकर किया। सांस्कृतिक आयोजनों में छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। द्वितीय इकाई का शिविर नगर स्थित अर्वाचीन इंटर कालेज के प्रांगण में शुरू हुआ। इसका उद्घाटन कालेज प्राचार्य डा. आरके जैन और प्रधानाचार्या मीनाक्षी स्वामी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम अधिकारी डा. विनोद कुमार ने छात्राओं को शिविर के उद्देश्य और शिविर में होने वाले कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका टीना जैन और रुचि यादव ने किया। इस दौरान कालेज प्रबंध समिति अध्यक्ष नरेश जैन, प्रबंधक राहुल जैन, कोषाध्यक्ष अंकुश जैन, उमेश शर्मा, लोकेश्वर शर्मा, धर्मपाल शर्मा, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।