फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों ने किया हंगामा, पुलिस से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल स्थित महिला अस्पताल में मरीजों ने हंगामा किया। महिला चिकित्सक पर अभद्रता करने और मरीज की जांच न करने का आरोप लगाया। इसकी शिकायत थाना पुलिस से भी की। महिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों से जानकारी ली।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमएस डॉ. अशोक कुमार लाटियान ने बताया कि लहचौड़ा के एक परिवार ने हंगामा कर रहे थे, जिन्हें समझा-बुझाकर शांत कर दिया था। मरीज का आरोप था कि महिला मरीज पर गाड़ी में थी, जिसको चला नहीं जा रहा था। महिला डॉक्टर ने उन्हें अपने पास बुलाने के लिए कहा था। जिस पर वह भड़क गए। उसने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करा दिया था।
घटिया सामग्री लगाने का आरोप
बागपत। निरपुडा गांव में पाइप लाइन पेयजल योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण कार्य किया गया। पाइप बिछाने के लिए रास्ते उखाड़ दिए गए, लेकिन आज तक रास्ते नहीं बनाए गए। ग्राम प्रधान मुनेश देवी ने इसकी शिकायत ऑनलाइन पोर्टल पर मुख्यमंत्री से की है। प्रधान और ग्रामीणों का आरोप है कि जेई व ठेकेदार ने सांठगांठ करके कागजों में खड़ंजा लगाकर दिखाया गया है, जबकि कोई कार्य नहीं किया है। सामग्री भी घटिया लगाई है। पाइप लिकेज हो गए है। बिजली कनेक्शन भी अभी तक नहीं लिया गया। लगातार जेई से बिजली कनेक्शन मांगा जा रहा है, जो देने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें