फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता में पटेल, गांधी, नेहरू और टैगोर हाउस विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
- लॉर्ड महावीर एकेडमी में चल रही वार्षिक इंटर हाउस खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो संख्या 2
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। लॉर्ड महावीर एकेडमी में चल रही वार्षिक इंटर हाउस खेलकूद प्रतियोगिता में बुधवार को क्रिकेट मैच कराए गए। इसमें पटेल, गांधी, नेहरू व टैगोर हाउस की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य विक्रम डांगी ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 की बालिका वर्ग में पटेल हाउस प्रथम, गांधी हाउस द्वितीय और नेहरू हाउस तृतीय रहा। कक्षा 6 से 8 के बालक वर्ग में गांधी हाउस ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि पटेल हाउस दूसरे और नेहरू हाउस तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा 6 से 8 की बालिका वर्ग में नेहरू हाउस प्रथम, पटेल हाउस द्वितीय और टैगोर हाउस तृतीय रहा। कक्षा 3 से 5 के बालक वर्ग में टैगोर हाउस प्रथम, पटेल हाउस द्वितीय व गांधी हाउस तीसरे स्थान पर रहा। इस मौके पर शगुन, आस्था, अनन्या, अवनी, तान्या, चेतना, नव्या, विराज, आरव, कार्तिक, दक्ष, अभिनव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें